Bihar RTPS Aay Praman Patra Kaise banaye 2026

वर्तमान में आय प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और स्कॉलरशिप सरकारी नौकरी या किसी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आय प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक होता है। वर्तमान में ज्यादातर लोग आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पसंद करते हैं क्योंकि आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आपको आय प्रमाण पत्र बनाने में कोई असुविधा न हो इसी कारण इस आर्टिकल में आय प्रमाण पत्र से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है।

Quick Information
Article name
Income Certificate
लाभार्थी
बिहार राज्य के नागरिक
विभाग/मंत्रालय
Bihar Government
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन / ऑफलाइन (CSC)
अधिकारिक वेबसाइट
https://serviceonline.bihar.gov.in/

Quick Overview

Official website
Fee
No. of days

यहां पर मूल दस्तावेजों की सूची दी गई है।आपसे निवेदन है कि आवेदन शुरू करने से पहले इन दस्तावेजों को पहले ही एकत्रित कर ले ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • आवेदक का आधार कार्ड जिसमें मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशनकार्ड
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • इनकम टैक्स रिटर्न कागजात (अगर आप भरते हैं तो)

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से संबंधित सभी जानकारी यहां पर विस्तार पूर्वक दी गई है जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की RTPS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • RTPS की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद left corner में आपको सामान्य प्रशासन विभाग का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको आय प्रमाण पत्र का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करते है आपके सामने तीन विकल्प आएंगे अंचल, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर जिसमें से आपको अंचलस्तर पर क्लिक करना है।
  • यहां पर क्लिक करते हैं आपके सामने आवेदन का फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर पूरा पता इत्यादि जानकारियां सही-सही भरनी होगी।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो भी अटैच करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फार्म आएगा जिसमें आपको अपने प्रोफेशन या पेशा से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी जिसमें आपको अपने माता-पिता की आय संबंधित सभी जानकारियां देनी होगी।
  • इन सभी विवरण को भरने के बादआपको I Agree पर क्लिक करना है और कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी जानकारियां फिर से दिखाई देगी जिसमें आप चेक कर सकते हैं कि सभी जानकारियां सही भरी गई है या नहीं।
  • अगर सभी जानकारियां सही है तो आप Proceed पर क्लिक करें और अब आपको अपना दस्तावेज संलग्न करना होगा जिसमेंमांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करना है।
  • दस्तावेजों को अटैच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आपको एक आवेदन receipt प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद एक बार सभी जानकारी को दोबारा चेक करें।

आय प्रमाण पत्र के फायदे

  • अगर आप एक स्टूडेंट हैं और आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • OBC/NCL सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास आय प्रमाण पत्र बना हुआ होना चाहिए।
  • किसी भी सरकारी योजना या सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपके पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • बैंक से लोन प्राप्त करने हेतु या संपत्ति रजिस्ट्रेशन जैसे मामलों में भी आय प्रमाण पत्र की मांग की जाती है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
आय प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी आपकी सुविधा के लिए दी गई है आपसे निवेदन है की आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरुर विजिट करें ताकि वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कोई भी परिवर्तन को आप देख सके और उसके अनुसार आवेदन कर सकें। किसी भी विसंगति या संदेह की स्थिति मेंआप बिहार सरकार के RTPS के आधिकारिक वेबसाइट को ही सही माने।

FAQ

अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं या नौकरियों में आरक्षण लेना चाहते हैं तो आपके पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।

नहीं, बिहार सरकार के RTPS के आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा आप मुफ्त में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैंसिल हो जाने पर आपको फिर से नया आवेदन देना होगा जिसमें आप पिछली बार की गई गलतियां को सही करके फिर से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top