Bihar RTPS Nivas Praman Patra Kaise banaye 2026 – Updated Information

Bihar Solution वेबसाइट पर आपका स्वागत है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि 2026 में किए गए बदलाव के बाद हम निवास प्रमाण पत्र को किस तरह आवेदन कर सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं क्योंकि आजकल धोखाधड़ी बहुत हो रहा है इस कारण उन्होंने सख्त कदम उठाए हैं। बिहार सरकार द्वारा किए गए परिवर्तन के बाद कई लोगों को दस्तावेज आवेदन करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस आर्टिकल की मदद से हम जानेंगे कि किस तरह आप बहुत आसानी से निवास प्रमाण पत्र आवेदन कर सकते हैं।

Quick Information
Article name
Nivas Certificate
लाभार्थी
बिहार राज्य के नागरिक
विभाग/मंत्रालय
Bihar Government
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन / ऑफलाइन (CSC)
अधिकारिक वेबसाइट
https://serviceonline.bihar.gov.in/

Quick Overview

Official website
Fee
No. of days

यहां पर मूल दस्तावेजों की सूची दी गई है।आपसे निवेदन है कि आवेदन शुरू करने से पहले इन दस्तावेजों को पहले ही एकत्रित कर ले ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • अनिवार्य पहचान साक्ष्य
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए जिसमें मोबाइल नंबर जुड़ा हो।
  • आपके पास वोटर आईडी कार्ड भी होना चाहिए।
  • अनिवार्य राजस्व अभिलेख
  • जमीन का खतियान
  • हाल ही में कटी हुई रसीद
  • सरकारी भूमि आवंटन का परिचय
  • पारिवारिक साक्ष्य
  • परिवार का राशन कार्ड
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

भूमिहीनों के लिए विकल्प

अगर आपके पास जमीन का कोई कागजात नहीं है या जमीन नहीं है तो आपको फॉर्म में भूमिहीन विकल्प चुनना होगा इसके बाद स्थानीय राजस्व कर्मचारी आपके स्थल का भौतिक निरीक्षण करेंगे और सही पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

विवाहित महिलाओं के लिए

वर्तमान में शादीशुदा महिलाओं का निवास प्रमाण पत्र उनके पिता या पिता के स्थाई पते के आधार पर ही बनेगा ना कि पति के स्थाई पते के आधार पर।

विवाहित महिलाओं को अब फार्म में माता-पिता और पति का नाम भरना अनिवार्य होगा।

निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए इन सभी प्रक्रियाओं से आपको गुजरना होगा।

  • सबसे पहले बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल RTPS की ऑफिशल वेबसाइट पर विकसित करें।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद बाएं  कॉर्नर में आपको सामान्य प्रशासन अनुभाग में आवासीय प्रमाण पत्र का निगमन पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपको अनुमंडल स्तर पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपको अपना पर्सनल जानकारी जैसे कि नाम मोबाइल नंबर माता का नाम पिता का नाम पता जो भी जानकारियां मांगा गया है उसको सही-सही हिंदी और अंग्रेजी में भरना होगा।
  • इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारी को भरने के बाद आपको एक अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करनी होगी। 
  • अब किए गए बदलाव के अनुसार आपको आवास प्रमाण पत्र के साथ हेतु अभिलेख चुने के अंतर्गत दिए गएदस्तावेजों की सूची में जो जो दस्तावेज है उसे पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नीचे दिए गए क्षेत्र में आपको उन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद एक बार सभी जानकारी को दोबारा चेक करें।

अगर सभी जानकारियां सही है तो अब आप सबमिट पर क्लिक करें और इसके बाद फिर से आपको एक बार प्रीव्यू देखने का मौका मिलेगा इसमें सभी जानकारी सहयोग सबमिट पर क्लिक करें और उसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगा जिसमें दस्तावेज डिलीवरी की डेट औरआवेदन संख्या दी होगी जिसकी मदद से आप उसे ट्रैक भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (Disclaimer):
हमने यह सभी जानकारियां आपकी सुविधा के लिए प्रदान की है लेकिन आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल वेबसाइट पर जरुर विजिट करें ताकि हाल ही में किए गए बदलाव के जान सके और किसी भी संदेह को दूर कर सकें। किसी भी विसंगति और संदेह की स्थिति में हमेशा बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई नियमावली कौन ही सत्य माने।

FAQ

बिहार सरकार के RTPS आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसकी अधिकतम अवधि 10 दिनों की है लेकिन कभी-कभी यह कम या ज्यादा हो सकता है।

नहीं, निवास प्रमाण बनाना बिल्कुल मुफ्त है और आप इसे किसी भी माध्यम से जैसे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं।

आवेदन रद्द होने पर आप फिर से एक बार नया आवेदन करें जिसमें पिछली बार की गई गलतियों को सही करें और फिर से आवेदन करें।

वर्तमान में कोई भी दस्तावेज बनवाने या स्कूल में एडमिशन लेने के लिए आपके पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top