बिहार सॉल्यूशन पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि बिहार सरकार द्वारा हाल ही में किए गए बदलाव के बाद आप जाति प्रमाण पत्र किस प्रकार आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों से संबंधित धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों के बाद बिहार सरकार द्वारा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से Jati Praman Patra Apply कर सकते हैं।
Quick Overview
Required Documents
जाति प्रमाण पत्रके लिए आवेदन करने के लिए आपके पासमहत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद होनी चाहिए जिनकी सूची यहां पर दी गई है। आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को एकत्रित कर लें और PDF के रूप में स्कैन कर ले ताकि आवेदन में कोई समस्या ना आए।
- आवेदक का आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- जमीन का केवाला या हाल ही में कटी हुई रसीद
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Jati Praman Patra apply process
- जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया यहां पर दी गई है जिसे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की RTPS वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद बाएं साइड में आपको सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र का विकल्प मिलेगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे जिसमें अंचल, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर चुनने का विकल्प होगा।

- यहां पर आपको क्लिक करना होगा और आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- यहां पर आपको अपना नाम ,माता का नाम पिता का नाम मोबाइल नंबरऔर वर्तमान पता से संबंधित सभी जानकारियां भरनी होगी।

- आवेदक को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करना होगा।
- नए नियमों के अनुसार यहां पर आपसे भूमि संबंधित विवरण मांगा जाएगा जिसमें आप केवाला या हाल ही में कटी हुई रसीद को चुन सकते हैं।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद एक बार फिर से चेक करें ताकि कोई त्रुटि हो तो उसे सही किया जा सके।
- सबसे अंत में आपको कैप्चा कोड भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपसे सभी जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे जिन्हें आपके यहां पर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और अंत में आपको एकआवेदन रिसिप्ट भी मिलेगा जिसके द्वारा आप आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
जाति प्रमाण पत्र के लाभ
- सरकारी योजनाओं के लिए – अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ आना चाहते हैं तो आपके पास जाति प्रमाण पत्र बना हुआ होना चाहिए।
- ओबीसी एनसीएल बनवाने हेतु- अगर आप सरकारी नौकरियों में आरक्षण पाना चाहते हैं तो उसके लिए एनसीएल सर्टिफिकेट की जरूरत होती इसके लिए सबसे पहले आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज हेतु वर्तमान में अगर आप राशन कार्ड या कोई दस्तावेज बनवेट हैं तो उसमें जाति प्रमाण पत्र की मांग की जाती है।
Read Also – Aay praman patra kaise banaye
FAQ
वर्तमान में आप जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।
जाति प्रमाण पत्र बनाना बिल्कुल फ्री है आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से बनवा सकते हैं।
वर्तमान में बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसकी अधिकतम सीमा अवधि 10 दिनों की है। कभी-कभी समय सीमा कम या ज्यादा भी हो सकता है।
हां वर्तमान में बिहार सरकार के नए नियमों के अनुसार अब आपके पास जमीन संबंधित कागजात होनी चाहिए।